खैरागढ़। शहर के प्रतिष्ठित आशीष स्टोर्स द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ योजना का परिणाम 27 मई 2026, बुधवार को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कुशल पैलेस, मेन रोड खैरागढ़ में रखा गया है। आयोजकों ने सभी ग्राहकों और नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
आशीष स्टोर्स परिवार ने बताया कि ग्राहकों के अटूट विश्वास, प्रेम और सहयोग से संस्थान ने 37 वर्षों का सफल सफर पूरा किया है। संस्था ने अपने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी इसी विश्वास और स्नेह के साथ सेवा कार्य जारी रहेगा।
लकी ड्रॉ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खमन ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं सकल जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष नरेंद्र बोथरा की गरिमामयी उपस्थिति में कूपन ड्रा निकाला जाएगा।
आयोजकों ने कहा कि आप और आपके परिवार की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी। सभी से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 8349051715 जारी किया गया है।


