"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"

वायु सेना अधिकारियों ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों को दिया कैरियर मार्गदर्शन

शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का किया गया गर्मजोशी से स्वागत

व्यापार

सामुदायिक बाड़ी व केंचुआ पालन से विचारपुर की महिलाए कमा रहे लाखो रूपये : गॉव मे रहते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा मे एक नई पहल

Dinesh Sahu

28-05-2023 07:02 PM
127

खैरागढ़! DNnews-नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के ग्राम विचारपुर की महिलाओं का सामुदायिक बाड़ी और केंचुआ पालन से जीवन स्तर सुधर रहा है। आज समूह की महिलाओं ने गांव में रहते हुए अपने आपको आत्मनिर्भर बनाया है। सामुदायिक बाड़ी और केंचुआ पालन क्षेत्र में हाथ आजमाते हुए इन महिलाओं ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया। आर्थिक आत्मनिर्भर बनने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई है।


ग्राम पंचायत विचारपुर विकासखण्ड खैरागढ़ के जय मां दुर्गा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने रोजमर्रा के काम के साथ-साथ समूह का नियमित रूप से संचालन करते हुए अपने सभी दस्तावेजों का संधारण किया। नियमित बैठक भी आयोजित की गई। शुरूआती दिनों में छोटी-छोटी बचत करके जो पैसा जमा किया उस राशि को कम ब्याज पर जरूरतमंदों को देकर उनकी मदद की। इससे वे गांव में लोकप्रिय होने लगीं और धीरे-धीरे आर्थिक रुप से मजबूत होने लगी। उनके पास नियमित बचत के जरिये कुछ रकम जमा हुई तो उन्होंने केंचुआ पालन व्यवसाय करने का निर्णय लिया। गांव के गोठान परिसर में समूह के लिए एक केंचुआ शेड का निर्माण किया गया। केंचुआ पालन व्यवसाय के साथ साथ जिमीकंद हल्दी अदरक, पोषण वाटिका वर्मी वाश निर्माण रागी मिलेट से पौष्टिक आहार बनाने जैसे विभिन्न गतिविधियों की जा रही है।


समूह की मासिक आय लगभग 15,000 रू. है, वही मासिक व्यय राशि मात्र 2000 है। सदस्यों ने बताया कि अब तक समूह की कुल आय 5.42 लाख रू. हो चुकी है। ग्राम की नवदीप ग्राम संगठन के अंतर्गत महिला समूह का संकल्प है कि विभागीय शासकीय योजनाओं के सहयोग लेकर आय मूलक गतिविधियों जैसे केंचुआ पालन, वर्मीकम्पोस्ट, कड़कनाथ एवं देशी मुर्गीपालन, जिमीकंद, हल्दी, अदरक का पोषण वाटिका, वर्मी वाश निर्माण, रागी मिलेट से पौष्टिक आहार बनाने जैसे विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर समूह का विस्तार के साथ ही आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति की ओर बढ़ने संकल्पित है।


Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

सड़क हादसा

खैरागढ़ में कार पलटी,अनाज व्यापारी की दर्दनाक मौत: घर लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली ज़िंदगी

BY Suresh verma20-06-2025
 जिला केसीजी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 12 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त

अपराध

जिला केसीजी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 12 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त

BY Suresh verma22-06-2025
"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"

राजनीति

"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"

BY Suresh verma25-06-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE