Latest News

सड़क हादसा
नया अपडेट्स : छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा: माजदा खाई में गिरी, 3 की मौत, कई घायल


Suresh verma
30-05-2025 11:29 AM
2034
Deendayal Yadu
खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। छुईखदान के समीप छिनदारी बांध के पास एक माजदा वाहन खाई में गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह माजदा वाहन राजनांदगांव से तेंदू पत्ता भरने के लिए निकली थी, जिसमें कुल 12 लोग सवार थे।
ADS
दुर्घटना के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, अन्य तीन घायलों का इलाज छुईखदान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
ADS
मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। दो लोग अब भी वाहन में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। माजदा वाहन राजनांदगांव के एक तेंदूपत्ता कारोबारी की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।
ADS
इस हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।
अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें DNnews के
साथ।
ADS
Comments (0)
सड़क हादसा
नया अपडेट्स : छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा: माजदा खाई में गिरी, 3 की मौत, कई घायल
BY Suresh verma • 30-05-2025

सड़क हादसा
Breaking : धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर फिर हुई भीषण दुर्घटना, प्रशासन अब भी उदासीन
BY Suresh verma • 27-05-2025

छत्तीसगढ
खैरागढ़ के मंडला में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी
BY Suresh verma • 27-05-2025

दैनिक न्यूज
प्रतिष्ठित ललित कलाओं के संस्थान इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय व भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन
BY Suresh verma • 30-05-2025

दैनिक न्यूज
श्रम विभाग अंतर्गत योजनाओं का लाभ लेने के लिए डीबीटी इनेबल एवं आधार लिंक अनिवार्य
BY Suresh verma • 30-05-2025
