Latest News

दैनिक न्यूज
युक्तियुक्तकरण को लेकर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की पत्रकार वार्ता


Suresh verma
06-06-2025 06:26 AM
144
शिक्षकों की कमी पूरी करने व शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के लिए चल रही तेज़ कार्रवाई
खैरागढ़।जिले में स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए चल रहे युक्तियुक्तकरण अभियान को लेकर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने विस्तार से बताया कि शिक्षा विभाग के समन्वय से युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ पूर्ण कर ली गई है।
ADS
कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में जिले के कई स्कूलों में शिक्षकों की संख्या असंतुलित है, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। अतिशेष शिक्षकों का पुनर्वितरण और रिक्त पदों पर नई भर्ती के माध्यम से इस समस्या को शीघ्रता से समाप्त किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
ADS
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पहले से ही 148 अतिशेष शिक्षकों का सफलतापूर्वक पुनर्वितरण किया जा चुका है। साथ ही, शेष रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है, जो शीघ्र पूरी कर दी जाएगी। इससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और शिक्षक-छात्र अनुपात सही होगा।
ADS
उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से जिले की 5 पूर्णतः शिक्षकविहीन शालाओं, 90 एकल शिक्षक शालाओं, 2 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों एवं 2 हाईस्कूलों में रिक्त पदों की पूर्ति की गई। इसके साथ ही जिले में अब कोई भी विद्यालय शिक्षकविहीन अथवा एकल शिक्षक संचालित नहीं रहेगा, जिससे शिक्षण व्यवस्था को नया बल मिला है।
148 शिक्षकों में कुल 98 सहायक शिक्षक, 21 व्याख्याता, 8 विज्ञान संकाय शिक्षक, 2 प्रधान पाठक (प्राथमिक) तथा 19 अन्य शिक्षक थे। जिसमें सभी का सफलतापूर्वक काउंसलिंग किया गया। इस दौरान व्याख्याता वर्ग से एक शिक्षक अनुपस्थित रहे, वहीं शिक्षक वर्ग से एक अभ्यर्थी ने स्थान परिवर्तन के लिए असहमति जताई।
कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल शिक्षकों की संख्या बढ़ाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि शिक्षकों के प्रशिक्षण, कार्यक्षमता, और स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों के सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षकों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि वे नवीनतम शैक्षिक तकनीकों से परिचित हों और बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकें।
ADS
उन्होंने मीडिया से अपील की कि वे इस प्रक्रिया की सकारात्मक भूमिका निभाएं और जनसाधारण को सही जानकारी प्रदान करें ताकि गलतफहमियां न फैलें। कलेक्टर ने भरोसा जताया कि युक्तियुक्तकरण के सफल क्रियान्वयन से जिले की शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा और भविष्य में बच्चों को बेहतर अवसर मिलेंगे।
ADS
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा विभाग के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है और सभी संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश हैं। साथ ही, यदि कहीं कोई समस्या आती है तो उसे शीघ्र समाधान किया जाएगा।
ADS
Comments (0)
सड़क हादसा
खैरागढ़ में कार पलटी,अनाज व्यापारी की दर्दनाक मौत: घर लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली ज़िंदगी
BY Suresh verma • 20-06-2025

अपराध
जिला केसीजी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 12 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त
BY Suresh verma • 22-06-2025

राजनीति
"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"
BY Suresh verma • 25-06-2025

राजनीति
"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"
BY Suresh verma • 25-06-2025

दैनिक न्यूज
वायु सेना अधिकारियों ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों को दिया कैरियर मार्गदर्शन
BY Suresh verma • 25-06-2025
