Latest News

कैरियर
फटाफट देखे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राज्य में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू


Dinesh Sahu
12-09-2024 06:13 PM
312
पुलिस में 341 विभिन्न पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने दी मंजूरी
रायपुर ! DNnews -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राज्य में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग द्वारा 341 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें सर्वाधिक 278 पद सब इंस्पेक्टर के हैं।
ADS
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस बल में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। स्वीकृत पदों में 19 सूबेदार, 278 उप निरीक्षक, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमाण्डर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) शामिल हैं।
इन रिक्तियों से छत्तीसगढ़ पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। साथ ही, युवाओं को स्थिर और सम्मानजनक करियर के अवसर मिलेंगे। भर्ती की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
ADS
Comments (0)
सड़क हादसा
खैरागढ़ में कार पलटी,अनाज व्यापारी की दर्दनाक मौत: घर लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली ज़िंदगी
BY Suresh verma • 20-06-2025

अपराध
जिला केसीजी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 12 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त
BY Suresh verma • 22-06-2025

राजनीति
"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"
BY Suresh verma • 25-06-2025

राजनीति
"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"
BY Suresh verma • 25-06-2025

दैनिक न्यूज
वायु सेना अधिकारियों ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों को दिया कैरियर मार्गदर्शन
BY Suresh verma • 25-06-2025
