Latest News

दैनिक न्यूज
खैरागढ़ में “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” थीम पर विश्व साइकिल रैली का भव्य आयोजन


Suresh verma
01-06-2025 08:30 PM
40
नागरिकों में फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश
खैरागढ़।खेलों को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज खैरागढ़ में “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” अभियान की थीम पर विश्व साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन की शुरुआत नगर के ऐतिहासिक स्व. राजा फतेह सिंह मैदान से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
ADS
रैली के दौरान पुराना बस स्टैंड, ईतवारी बाजार, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी मार्ग और शासकीय अस्पताल चौक जैसे प्रमुख स्थानों से होते हुए प्रतिभागियों ने साइकिल यात्रा की। आयोजन में बड़ी संख्या में आम नागरिक, स्वयंसेवी संस्थाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं खेल प्रशिक्षक शामिल हुए।
ADS
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि खेलों और फिटनेस को जनजागरूकता के माध्यम से नागरिकों की दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। इस रैली का उद्देश्य सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि एक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है जो नागरिकों को दीर्घकालीन स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सके।"
ADS
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं दिशा समिति सदस्य श्री भागवत शरण सिंह ने कहा,कोविड-19 के दौर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए 'फिट इंडिया मूवमेंट' को आज विश्वभर में मान्यता मिल रही है। इस रैली के माध्यम से हम अपने पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित कर रहे हैं और नागरिकों को सक्रिय व स्वास्थ्य के प्रति सजग बना रहे हैं।"
ADS
कार्यक्रम के समापन पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल ने आयोजन में सहभागी सभी संस्थाओं, विभागीय अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को नियमित योगाभ्यास और व्यायाम की आदत विकसित करनी चाहिए, जिससे वे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनें।
ADS
इस रैली में पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्य शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितेश गौतम, यातायात प्रभारी श्री शक्ति सिंह, टीआई श्री अनिल शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री नरेश वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, व्याख्याता डॉ. कमलेश्वर सिंह, श्री सुनील कुमार गुनी, श्रीमती करुणा सिंह, श्रीमती नीलू सिंह (व्यायाम शिक्षिका एवं नोडल अधिकारी), श्री मानस साहू, कोच हिमांशु गुप्ता, गौरी खान, वरिष्ठ नागरिक श्री गोरे लाल वर्मा, निर्मल त्रिवेणी के सदस्य, स्काउट-गाइड छात्र-छात्राएं तथा नगर के अनेक शिक्षाविद, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ADS
कार्यक्रम का संचालन श्री मानस साहू एवं डॉ. कमलेश्वर सिंह ने कुशलता से किया।
Comments (0)
सड़क हादसा
खैरागढ़ में कार पलटी,अनाज व्यापारी की दर्दनाक मौत: घर लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली ज़िंदगी
BY Suresh verma • 20-06-2025

अपराध
जिला केसीजी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 12 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त
BY Suresh verma • 22-06-2025

राजनीति
"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"
BY Suresh verma • 25-06-2025

राजनीति
"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"
BY Suresh verma • 25-06-2025

दैनिक न्यूज
वायु सेना अधिकारियों ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों को दिया कैरियर मार्गदर्शन
BY Suresh verma • 25-06-2025
