Latest News

दैनिक न्यूज
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कृषि महाविद्यालय का किया निरीक्षण


Suresh verma
30-04-2025 06:52 PM
6
खैरागढ़।कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बुधवार को जिले के रानी अवंती बाई लोधी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र छुईखदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों और शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। जिसमें प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और कक्षाएं शामिल हैं।
ADS
इसके अलावा कलेक्टर ने प्राचार्य से महाविद्यालय में छात्रों को दी जाने वाली शिक्षा को लेकर जानकारी ली। वही महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की संख्या के संबंध में भी चर्चा की। साथ ही महाविद्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कृषि महाविद्यालय संस्थान द्वारा तैयार किए गए बंगला पान के नर्सरी का भी अवलोकन किया और किस्म एवं उत्पादन संबंधी पहलुओं पर संबंधितों के साथ चर्चा की। कलेक्टर ने कृषि महाविद्यालय के माध्यम से किसानों को दी जा रही सलाह और सेवाओं की भी जानकारी ली।
ADS
कलेक्टर ने कृषि महाविद्यालय को बेहतर बनाने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अविनाश ठाकुर, तहसीलदार छुईखदान श्रीमती मोक्षदा देवांगन सहित महाविद्यालय के स्टॉफ मौजदू थे।
ADS
Comments (0)
अपराध
खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
BY Suresh verma • 30-04-2025

दैनिक न्यूज
भीषण ओलावृष्टि के चलते धान और मूंग की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग
BY Suresh verma • 03-05-2025

शिक्षा
अवंती विद्या मंदिर बाजार अतरिया में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित एवं पुरस्कार वितरण समारोह
BY Dinesh Sahu • 30-04-2025

छत्तीसगढ
सीमा और आशा नई दुनिया के नायिका सम्मान से सम्मानित
BY Suresh verma • 05-05-2025

दैनिक न्यूज
खैरागढ़: सुशासन तिहार-2025 के तीसरे चरण की शुरुआत 5 मई से, समाधान शिविरों का होगा आयोजन
BY Dinesh Sahu • 04-05-2025
