52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

सीमा और आशा नई दुनिया के नायिका सम्मान से सम्मानित

खैरागढ़: सुशासन तिहार-2025 के तीसरे चरण की शुरुआत 5 मई से, समाधान शिविरों का होगा आयोजन

छत्तीसगढ

शासकीय सेवक की मृत्यु पर देय अनुग्रह राशि 1,25,000/- स्वीकृत करने की मांग टीचर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को भेजा मांगपत्र

Suresh verma

06-04-2025 11:32 AM
62

रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, वित्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर शासकीय सेवक की मृत्यु होने पर देय अनुग्रह राशि 1,25,000/- (एक लाख पच्चीस हजार रु.) स्वीकृत करने की मांग की है

ADS

टीचर्स एसोसिएशन के प्रमुख नेता शामिल

टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में, निम्नलिखित महत्वपूर्ण सदस्य भी शामिल हैं:

  • प्रदेश संयोजक: सुधीर प्रधान
  • प्रदेश उपाध्यक्ष: हरेन्द्र सिंह, देवनाथ साहू
  • प्रदेश सचिव: मनोज सनाढ्य
  • प्रदेश कोषाध्यक्ष: शैलेन्द्र परिक
  • प्रदेश महामंत्री: गुरुदेव राठौर
  • प्रांतीय महिला प्रतिनिधि: श्रीमती मंजू पुरसेठ

इसके अलावा रायगढ़ जिलाध्यक्ष नेतराम साहू और अन्य जिला सचिवों ने भी इस मांग का समर्थन किया।

ADS

वर्तमान नियमों के अनुसार क्या है प्रावधान?

वर्तमान में, वित्त विभाग के परिपत्र (वित्त निर्देश 8/2015) के तहत, शासकीय सेवा में रहते हुए किसी शासकीय सेवक की मृत्यु होने पर उसके परिवार को वेतनमान में बैंड वेतन एवं ग्रेड वेतन के योग के छः माह के बराबर अधिकतम ₹ 50,000/- (पचास हजार) की सीमा तक अनुग्रह राशि दी जाती है।

मध्यप्रदेश में नया आदेश

मध्यप्रदेश शासन ने हाल ही में 3 अप्रैल 2025 को एक आदेश जारी किया है, जिसमें शासकीय सेवक की मृत्यु होने पर मृतक के परिवार को उसकी सेवा में देय वेतन के छः गुना के बराबर, अधिकतम ₹ 1,25,000/- (एक लाख पच्चीस हजार) अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है।

ADS

छत्तीसगढ़ में भी यह नियम लागू करने की मांग

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश शासन के आदेश का हवाला देते हुए, छत्तीसगढ़ शासन से भी यही मांग की है कि शासकीय सेवक की सेवा में रहते हुए मृत्यु होने पर मृतक के परिवार को वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के तहत देय वेतन के छः गुना के बराबर, अधिकतम ₹ 1,25,000/- अनुग्रह राशि दी जाए।

अधिकारियों के द्वारा प्रसारित जानकारी

यह जानकारी बिनेश भगत (प्रदेश संगठन सहसचिव, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन) ने प्रदेशभर में शिक्षक एल.बी. संवर्ग के हित में प्रसारित की है।

ADS


Suresh verma

Comments (0)

Trending News

अपराध

खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

BY Suresh verma30-04-2025
भीषण ओलावृष्टि के चलते धान और मूंग की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

दैनिक न्यूज

भीषण ओलावृष्टि के चलते धान और मूंग की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

BY Suresh verma03-05-2025
अवंती विद्या मंदिर बाजार अतरिया में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित एवं पुरस्कार वितरण समारोह

शिक्षा

अवंती विद्या मंदिर बाजार अतरिया में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित एवं पुरस्कार वितरण समारोह

BY Dinesh Sahu30-04-2025
Latest News

Suresh verma

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE