52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

सीमा और आशा नई दुनिया के नायिका सम्मान से सम्मानित

खैरागढ़: सुशासन तिहार-2025 के तीसरे चरण की शुरुआत 5 मई से, समाधान शिविरों का होगा आयोजन

रोजगार

Story Of Success : गोबर पेंट बनाकर ऊंचाईयों के नए आयामों को छू रही है जालबंधा संगठन की महिलाएं : सागर संकुल संगठन जालबंधा की महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर

Dinesh Sahu

13-05-2023 06:44 PM
303

Dinesh Sahu Khairagarh.

खैरागढ़ ! DNnews RIPA ( Rural Industrial Park) रूरल इंडस्ट्रियल पार्क ( ग्रामीण औद्योगिक पार्क ) खैरागढ़ जिले के उप तहसील, जालबांधा में स्थित सागर संकुल संगठन समूह की महिलाओं ने बहुत ही कम समय में स्वरोजगार की दिशा में एक नया मुकाम हासिल किया है. यहाँ कि महिलाओं में जबरदस्त उत्साह और सफल उद्यमी बनने की ललक ने उन्हें ये मुकाम तक लाया है. और यह सब कुछ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सबसे प्रमुख योजना (रीपा) के माध्यम से सफल हुआ है।


रीपा योजना शुरू होने से संगठन की महिलाओं को एक नई दिशा सफलता की एक नयी उचाई मिली. तथा आत्मनिर्भर बनाया । मुख्यमंत्री के (रीपा) प्रोजेक्ट के आने से भविष्य की चिंता से मुक्ति मिल गई है. अब यहां के महिलाये उद्यमी के तौर पर उभर कर सामने आ रही है।


पेंट निर्माण का उद्देश्य

गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण का उद्देश्य गोबर के पेंट निर्माण होने से गाय की गोबर की मांग में वृध्दि होगी जिससे आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी होगी, गौ पालकों एवं किसानों में जागरूकता का प्रचार प्रसार होगा तथा उनके आय में वृद्धि होगी।


गोबर से पेंट निर्माण का सफर

सागर संकुल संगठन के अंतर्गत रीपा ग्राम पवनवरा में ग्रामवासियो के द्वारा गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण का कार्य किया जा रहा है, इसमें स्वयं सहायता समूह के महिलाओ द्वारा पेंट का निर्माण किया जा रहा है। गोवर पेंट, आर्गेनिक खाद इत्यादी समान वे खुद से तैयार कर रही है। रीपा ग्राम पवनतरा में गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण कर अब तक लगभग 1244 लीटर डिस्टेम्पर पेंट बना चुकी है जिसमें 450 लीटर डिस्टेम्पर की बिक्री हो चुकी है. जिसमें 56250 रु की राशि प्राप्त हुई हैं। जो की अपने आप में सराहनीय है।


इस बिक्री से आसपास के गांव, सरकारी भवनों एवं निजी व्यक्ति अपने मकान की पोताई में कर रहे है। गोबर का उपयोग केवल कंडे एवं घर लिपाई में ही नहीं बल्कि इसका निमार्ण प्राकृतिक पेंट के कार्य में किया जा रहा है। लोगों की मांग के अनुरूप स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाए अब खुद ही गोबर से पेंट निर्माण का कार्य कर अपने आप को आत्मनिर्भर बना रही हैं।


यह सब मुख्यमंत्री के प्रमुख योजना (रीपा) Rural Industrial Park (ग्रामीण औद्योगिक पार्क) के कारण संभव हो पाया इस प्रोजेक्ट के कारण गांव स्तर के मध्यम एवं नीचले स्तर की महिलाओं एवं पुरुष कार्य कर अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही है।


भविष्य की कार्य योजना

गोबर से प्राकृतिक पेंट का कार्य स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है जिससे उनके आत्मविश्वास में वृध्दि एवं आय का साधन बढ़ गया है। अपने कार्य के प्रति लगन एवं बड़ी मेहनत से वह अन्य महिलाओं के लिए मार्गदर्शक साबित हो रही है।


-

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

अपराध

खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

BY Suresh verma30-04-2025
भीषण ओलावृष्टि के चलते धान और मूंग की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

दैनिक न्यूज

भीषण ओलावृष्टि के चलते धान और मूंग की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

BY Suresh verma03-05-2025
अवंती विद्या मंदिर बाजार अतरिया में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित एवं पुरस्कार वितरण समारोह

शिक्षा

अवंती विद्या मंदिर बाजार अतरिया में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित एवं पुरस्कार वितरण समारोह

BY Dinesh Sahu30-04-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE