Latest News
हेल्थ
बढ़ती गर्मी में लोगों का हाल बेहाल, तेज धूप और गर्म हवा कर रही लोगो को परेशान। : गर्मी से बचने लोग कूलर पंखा एवं कोल्ड्रिंग्स का ले रहे सहारा।


Dinesh Sahu
18-04-2023 12:00 PM
61
दीनदयाल यदु
छुईखदान ! DNnews - केसीजी जिला के छुईखदान क्षेत्र में बढ़ती गर्मी से लोगों को बेहाल कर दिया है। तेज तर्रार धूप के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्म हवा के कारण लोगों का बुरा हाल है। दोपहर में नगर के मार्ग और बाजारों में लोगों की आवाजाही घट गई है. तेज धूप से लोगों को परेशानी बढ़ रही है। वहीं, त्वचा झुलस रही है। तेज धूप के साथ गर्म हवा से सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी बढ़ऩे से लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। दोपहर में नगर के बाजारों और मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। लोग दोपहर में जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सक लोगों को पेय पदार्थो का अधिक सेवन करने के साथ शरीर को ढककर घर से निकलने तथा खाली पेट न रहने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी अधिक होने पर तेज बुखार होने की आशंका बढ़ जाती है। वहीं, सही समय पर उचित उपचार न मिलना खतरनाक साबित हो सकता है।
Comments (0)
अपराध
खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
BY Suresh verma • 30-04-2025

दैनिक न्यूज
भीषण ओलावृष्टि के चलते धान और मूंग की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग
BY Suresh verma • 03-05-2025

शिक्षा
अवंती विद्या मंदिर बाजार अतरिया में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित एवं पुरस्कार वितरण समारोह
BY Dinesh Sahu • 30-04-2025

अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

छत्तीसगढ
सीमा और आशा नई दुनिया के नायिका सम्मान से सम्मानित
BY Suresh verma • 05-05-2025
