Latest News
अपराध
छुईखदान: दो आरोपी गांजा बिक्री करते गिरफ्तार, 145 व 125 ग्राम गांजा जब्त


Suresh verma
07-06-2025 06:45 PM
411
छुईखदान।पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए छुईखदान थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 09, कनक नगर में रेड की गई। इस दौरान दो व्यक्तियों को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
ADS
पहले मामले में आरोपी राजेश चंद्राकर, पिता नरसिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 09 कनक नगर, को 145 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में आरोपी राजेश वैष्णव, पिता लक्ष्मण वैष्णव (उम्र 30 वर्ष), निवासी उसी वार्ड से 125 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।
ADS
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को आज दिनांक 07 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
ADS
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीली पदार्थों की अवैध बिक्री पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। थाना छुईखदान की टीम इस प्रकार की अन्य गतिविधियों पर भी निगरानी रखे
हुए है।
ADS
Comments (0)
सड़क हादसा
छठी में जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 15 घायल 05 कि हालत गंभीर, 02 घायलों की किया गया रेफर
BY Suresh verma • 06-06-2025

अपराध
अवैध शराब बरामदगी – 30 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
BY Suresh verma • 03-06-2025

अपराध
KCG अटल जी की प्रतिमा पर जूतों की माला, गांव में आक्रोश
BY Suresh verma • 06-06-2025

अपराध
छुईखदान: दो आरोपी गांजा बिक्री करते गिरफ्तार, 145 व 125 ग्राम गांजा जब्त
BY Suresh verma • 07-06-2025

दैनिक न्यूज
खैरागढ़: सार्वजनिक स्थलों में उपद्रव और शराब सेवन की सुविधा देने वालों पर केसीजी पुलिस की सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों का निकाला गया जुलूस
BY Suresh verma • 07-06-2025
