Latest News
छत्तीसगढ
चंदा रे.. रायगढ़ वाले राजा.. गीत पर जमकर झूमे लोग,नितिन दुबे के कार्यक्रम ने देर रात तक बांधा शमा


Dinesh Sahu
06-11-2024 05:07 PM
286
छत्तीसगढ़ गीत और नृत्य ने लोगों का मन मोहा
राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों की खूब तालियां बटोरी, भारी संख्या में जुटे रहे दर्शक
Gariyaband गरियाबंद। जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिली। नृत्य एवं गायन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। राज्योत्सव का आनन्द लेने पहुंचे लोगो ने पूरे कार्यक्रम का जोश और उत्साह के साथ लुत्फ उठाया। शाम से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों सहित स्थानीय कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति, लोक संगीत की झलक दिखाई।
ADS
प्रस्तुतियों ने भक्तिमय अंदाज में सभी दर्शकों को खूब रोमांचित किया। साथ ही दर्शकगण सुमधुर छत्तीसगढ़ी संगीत सुनकर धुन में खो गए। इसके बाद शारद अग्रवाल की भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुति ने लोगों को भक्ति माहौल में झूमने पर मजबूर किया। आयोजन के मुख्य आकर्षण Nitin dube नितिन दुबे स्टार नाइट रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे के सुपरहिट गाना कोरबा के काजल, रायगढ़ वाले राजा.. चंदा रे.. गोंदा तोला रे.. आदि सुनकर दर्शकगण रोमांचित हो उठे। दर्शकों से खचाखच भरे गरियाबंद के गांधी मैदान में लोग देर रात तक झूमते रहे। Chanda re .. Gonda tola re
ADS
नितिन दुबे ने लोगों के बीच जाकर लोगों को अपने साथ गाना गवाए। बड़ी संख्या में कार्यक्रम देखने आए युवा, बच्चे सहित सभी वर्गों ने उत्साह और जोश के साथ नितिन दुबे के सुर में सुर मिलाए। साथ ही छत्तीसगढ़ी संगीत में जमकर थिरके। छत्तीसगढ़ी गीत छत्तीसगढ़ मोर छइयां भुइंया.. सुनकर दर्शक दीर्घा में बैठे कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल, एसपी श्री निखिल राखेजा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव एवं अन्य लोगों ने भी खूब तालियां बजाई। सभी ने लगातार ताली बजाकर नितिन दुबे टीम का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम प्रस्तुति पश्चात स्मृति चिन्ह देकर कलाकारों को सम्मानित किया गया।
ADS
Comments (0)
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
खैरागढ़ की टुकेश्वरी यादव ने पाई बड़ी सफलता : खैरागढ़ कलेक्टर ने किया सम्मानित
BY Suresh verma • 14-05-2025

दैनिक न्यूज
खैरागढ़ में एचआईवी जागरूकता को लेकर चल रहा जागरूकता अभियान : परियोजना प्रबंधक ने कलेक्टर से की मुलाकात
BY Suresh verma • 14-05-2025

दैनिक न्यूज
खैरागढ़ की टुकेश्वरी यादव ने पाई बड़ी सफलता : खैरागढ़ कलेक्टर ने किया सम्मानित
BY Suresh verma • 14-05-2025
