Latest News
छत्तीसगढ
खुशीराम जंघेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर


Suresh verma
18-04-2025 08:50 AM
937
खैरागढ़। बाजार अतरिया के समीप ग्राम रगरा निवासी एवं अवंती विद्या मंदिर में शिक्षक रहे खुशीराम जंघेल का आज आकस्मिक निधन हो गया। वे एक मिलनसार, सरल स्वभाव और बच्चों के बीच अत्यंत लोकप्रिय व्यक्ति थे। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका इलाज चल रहा था, परंतु आज अचानक उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
ADS
श्री जंघेल वर्तमान में बाजार अतरिया स्थित अवंती विद्या मंदिर में शिक्षकीय कार्य कर रहे थे। वे केवल शिक्षक ही नहीं बल्कि एक सच्चे मार्गदर्शक भी थे। गीत, कविता और कहानियों के माध्यम से वे बच्चों का मन मोह लेते थे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच वे बेहद प्रिय थे। उनके पढ़ाने की शैली और सरलता ने उन्हें बच्चों और अभिभावकों के बीच विशेष स्थान दिलाया था।
ADS
खुशीराम जंघेल न केवल एक शिक्षक थे, बल्कि अवंती विद्या मंदिर व अवंती ग्रामोदय समिति के स्थापना में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विद्यालय की नींव से लेकर उसके संचालन तक की जिम्मेदारी उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाई। उनकी सेवा भावना, निस्वार्थ योगदान और समाज के प्रति समर्पण के लिए लोधी समाज ही नहीं बल्कि अन्य समाजों के लोग भी उनकी सराहना करते थे।
ADS
उनके निधन से न केवल शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि समाज ने भी एक सच्चा सेवाभावी व्यक्तित्व खो दिया है। उनकी यादें, कार्य और समर्पण भाव सदा लोगों के हृदय में जीवित रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।
ADS
Comments (2)
Chain Janghel
मै खुशी राम जंघेल से व्यक्तिगत रूप से बहुत परिचित था। अच्छे व्यक्ति थे
68 days ago
Chain Janghel
बेहद दुखद घटना
68 days ago
सड़क हादसा
खैरागढ़ में कार पलटी,अनाज व्यापारी की दर्दनाक मौत: घर लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली ज़िंदगी
BY Suresh verma • 20-06-2025

अपराध
जिला केसीजी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 12 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त
BY Suresh verma • 22-06-2025

राजनीति
"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"
BY Suresh verma • 25-06-2025

राजनीति
"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"
BY Suresh verma • 25-06-2025

दैनिक न्यूज
वायु सेना अधिकारियों ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों को दिया कैरियर मार्गदर्शन
BY Suresh verma • 25-06-2025
