Latest News

दैनिक न्यूज
उज्जैन में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न


Suresh verma
19-06-2025 07:50 AM
94
उज्जैन में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा के नेतृत्व में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ता आंदोलन को सशक्त बनाना और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
ADS
मुख्य अतिथि के रूप में उज्जैन नगर निगम की अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ला ने की। इस अवसर पर देशभर के 23 राज्यों से आए प्रदेश एवं जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। अधिवेशन में वस्तु की गुणवत्ता, मूल्य, मात्रा एवं सेवा से संबंधित उपभोक्ता अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई।
ADS
महामंडलेश्वर सुरेशानंद महाराज ने विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकारों पर विचार व्यक्त करते हुए इन विषयों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में पेट्रोलियम पदार्थों की शुद्धता जांचने, खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान तथा ISI व हॉलमार्क जैसी प्रमाणिक वस्तुओं की जानकारी पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
ADS
छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा ने राज्य में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से शैलेश चौधरी, लोकेश वर्मा, माला देशमुख, आशा हरदेव, खुशबू साहू, संजय खोबरागड़े, दुर्गेश वर्मा, विजय सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह अधिवेशन उपभोक्ताओं को जागरूक कर उनके अधिकारों की रक्षा हेतु एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ।
ADS
Comments (0)
सड़क हादसा
डोंगरगढ़ सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दंपत्ति गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
BY Suresh verma • 15-06-2025

दैनिक न्यूज
प्राथमिक पाठशाला कुसमी में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रवेश उत्सव
BY Suresh verma • 16-06-2025

दैनिक न्यूज
बुंदेली में हुआ सीसी रोड और व्यावसायिक परिसर निर्माण का भूमिपूजन
BY Suresh verma • 17-06-2025

दैनिक न्यूज
उज्जैन में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न
BY Suresh verma • 19-06-2025

दैनिक न्यूज
बुंदेली में हुआ सीसी रोड और व्यावसायिक परिसर निर्माण का भूमिपूजन
BY Suresh verma • 17-06-2025
