"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"

वायु सेना अधिकारियों ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों को दिया कैरियर मार्गदर्शन

शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का किया गया गर्मजोशी से स्वागत

रोजगार

आत्मनिर्भर : अगरबत्ती बनाकर आत्मनिर्भर बनी कोटरा की हेमपुष्पा : हेमपुष्पा स्वयं के साथ- साथ गांव की अन्य महिलाओं को दिलाना चाहती है नियमित रोजगार

Dinesh Sahu

01-06-2023 05:37 PM
249

खैरागढ़ ! DNnews-नवगठित जिला केसीजी के छुईखदान ब्लाक के ग्राम पंचायत कोटरा में गौठान समिति की महिलाएं सक्षम हुई है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठान समिति की रोजगारमूलक कार्यों से ग्रामीण की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इसके साथ स्व-सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही है।


हेमपुष्पा जंघेल ने अगरबत्ती बनाकर कमाए रु 1.40 लाख

जीवन ज्योति स्व सहायता समूह की सदस्य हेमपुष्पा जंघेल ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठान समिति से सहायता प्राप्त करके अगरबत्ती निर्माण का कार्य आरंभ किया था। इसके पहले इनकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नही थी और रोजी मजदूरी की तलाश में भटकना पड़ता था। परंतु शासन के गोधन न्याय योजना से आर्थिक सहायता मिलने से अगरबत्ती निर्माण का कार्य करने लगी। हेमपुष्पा बताती है कि अगरबत्ती निर्माण करके और उसे बेचकर अब तक लगभग 1.40 लाख राशि अर्जित की है। इस कार्य से परिवार के साथ स्वयं के लिए अतिरिक्त आय सृजन किया है। गौठान के कार्यों में सफलता से उत्साहित होकर हेमपुष्पा भविष्य के सपने साकार करने में जुट गई है।


इस आमदनी से ज्यादा यूनिट लगा कर बड़े बाज़ार हेतु प्रोडक्शन करना चाहती हूँ -हेमपुष्पा 

हेमपुष्पा ने बताया कि इस आमदनी से ज्यादा यूनिट लगा कर बड़े बाज़ार हेतु प्रोडक्शन करना चाहती हूं। इस आय के कुछ राशि से इन्होने अपने घर की मरम्मत, बच्चो कि पढाई एवं कृषि को उन्नत बनाने के लिए खर्च किया है। यह आय इनके द्वारा निर्मित अगरबत्ती को लोकल बाज़ार एवं शहरी साप्ताहिक बाज़ार में विक्रय कर प्राप्त हुई है। हेमपुष्पा आगे भविष्य में ज्यादा यूनिट लगा कर प्रोडक्शन करके बड़े बाज़ार में विक्रय कर और अधिक आय प्राप्त करना चाहती हैं। स्वयं के साथ गांव की अन्य महिलाओं को नियमित रोजगार मिल सके.


Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

सड़क हादसा

खैरागढ़ में कार पलटी,अनाज व्यापारी की दर्दनाक मौत: घर लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली ज़िंदगी

BY Suresh verma20-06-2025
 जिला केसीजी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 12 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त

अपराध

जिला केसीजी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 12 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त

BY Suresh verma22-06-2025
"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"

राजनीति

"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"

BY Suresh verma25-06-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE